नींद की झपकी आने से अनियंत्रित कैंटर विद्युत पोल से टकराया,चालक हुआ घायल

0
22

सासनी (हाथरस)। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर गांव समामई के निकट रात में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कासगंज निवासी पुष्पेंद्र पुत्र रामावतार गाजियाबाद से कैंटर में टीन शेड लादकर आगरा की ओर जा रहा था। तभी अचानक देर रात चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कैंटर पूरी तरह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक विद्युत पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक पुष्पेंद्र चोटिल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को अपने कब्जे में लेकर सासनी कोतवाली में खड़ा करवा दिया है, ताकि राजमार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here