सिकंदराराऊ में अवैध खनन पर चला प्रशासन का हंटर,नायाब तहसीलदार राकेश शर्मा ने मशीन व ट्रेक्टर को मौके से पकड़ा

0
26

 

हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना हसायन क्षेत्र के गांव नगला शेख में नायब तहसीलदार राकेश शर्मा ने संयुक्त टीम के साथ छापेमारी कर एक मिट्टी खोदने वाली मशीन और एक महिंद्रा ट्रैक्टर को मौके से पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि कई ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए।

सिकंद्राराऊ क्षेत्र के थाना हसायन अंतर्गत गांव नगला शेख में अवैध मिट्टी खनन की सूचना प्रशासन को मिली थी। मुखबिर की सूचना पर नायब तहसीलदार राकेश शर्मा ने तत्काल संयुक्त टीम के साथ मौके पर छापेमारी की।

अधिकारियों को मौके पर पहुंचता देख खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान एक मिट्टी खोदने वाली मशीन और एक महिंद्रा ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया, जबकि करीब आधा दर्जन ट्रैक्टर मौके से भागने में सफल रहे।

“सूचना मिलने पर हम तत्काल मौके पर पहुंचे थे। वहां कई ट्रैक्टर अवैध खनन में लगे हुए थे। टीम ने एक मशीन और एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन करने वालों में डर का माहौल देखा जा रहा है। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई भी अवैध खनन करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here