भीषण गर्मी में रमनपुर इलाके में 10 दिनों से पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों में नाराजगी,नगर पालिका पहुंच कर दर्जनों महिला औऱ पुरुषों ने जल्द समाधान की मांग की

0
14

 

हाथरस। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 34 और 07 के रमनपुर इलाके में पिछले करीब 10 दिनों से पानी की सप्लाई बाधित होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या से परेशान दर्जनों महिला और पुरुष नगर पालिका पहुंचे और अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना था कि लगातार कई दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आने के कारण पीने के पानी से लेकर नहाने और घरेलू कार्यों तक में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

नगर पालिका पहुंचे लोगों ने अधिकारियों से जल्द जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

शिकायत करने वालों में विकास कुमार, सचिन कुमार, बृजेश कुमार, रोहित कुमार, पुष्पा देवी, पूनम देवी, नीरज, सुरेश, रमन कुमार, भूदेव सिंह, रेखा देवी सहित तमाम स्थानीय महिला और पुरुष मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here