कैंटर की टक्कर से बाइक युवक की दर्दनाक मौत,चालक कैंटर लेकर फरार

0
21

 

हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव के निकट एक कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मृतक जितेंद्र हसायन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव का निवासी था और फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह कल रात फरीदाबाद से अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी दरियापुर के पास यह हादसा हुआ। कैंटर ने उसकी बाइक में आमने-सामने से टक्कर मारी, जिससे जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक के परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने जितेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि जितेंद्र अविवाहित था।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कैंटर ने बाइक को टक्कर मारी और बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here