पुलिस ने 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0
17

 

जनपद हाथरस में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में थाना चंदपा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी पत्ती गढ़ी वनारसी तिराहा क्षेत्र से की गई, जहां अभियुक्त के कब्जे से 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना चंदपा पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाथरस पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here