सहपऊ थानाध्यक्ष मयंक चौधरी के नेतृत्व में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के 27 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया

0
16

 

हाथरस के थाना सहपऊ पुलिस ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 27 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया। यह पहल थानाध्यक्ष मयंक चौधरी के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष को पता चला कि ग्राम बागबधिक, तकिया और मोहल्ला अहेरियान के कई बच्चे आर्थिक तंगी और जागरूकता के अभाव में स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर अभिभावकों से बातचीत की और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस टीम ने बच्चों को किताबें, कॉपियां, जूते, स्कूल ड्रेस समेत अन्य जरूरी शैक्षिक सामग्री भी उपलब्ध कराई। बच्चों के अभिभावकों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सहपऊ पुलिस टीम के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी सेवा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here