हाथरस कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला मंत्री संध्या आर्य ने किया, वहीं संचालन जिला महामंत्री प्रीति चौधरी के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महुआ से सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का प्रयोग बेहद निंदनीय है और इससे करोड़ों देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
धरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।









