जनपद हाथरस में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में जुआ और सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुरसान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बाँके बिहारी कॉलोनी के पास से सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 400 रुपये नगद, पेन तथा पर्चा सट्टा बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मुरसान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
हाथरस पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।









