हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित नर्मदा पार्क में बनाए गए ओपन जिम का बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला और पुलिस लाइन की महिलाओं ने पालिका अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद पालिका अध्यक्ष ने ओपन जिम का निरीक्षण किया और लोगों को नियमित व्यायाम एवं योग करने के लिए प्रेरित किया।
पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि नर्मदा पार्क में लगाए गए ओपन जिम उपकरणों पर करीब 9 लाख 20 हजार रुपये की लागत आई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को खुले वातावरण में व्यायाम की सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम में सभासद रामजीलाल वर्मा, अशोक कुमार गोला, टेकपाल कुशवाहा सभासद पति, नन्हे भैया, सुनील कुमार दिवाकर, सत्यपाल रंगीला, रवि सोखिया सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।









