हसायन कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर व शिक्षा से वंचित 7 बच्चों का संविलियन माध्यमिक विद्यालय में कराया प्रवेश

0
11

 

हाथरस।प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन गिरीश चंद्र गौतम के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का बीड़ा उठाया। पुलिस टीम द्वारा ऐसे 07 बच्चों की पहचान की गई, जो आर्थिक तंगी, पारिवारिक परिस्थितियों अथवा जागरूकता के अभाव में विद्यालय नहीं जा पा रहे थे।थाना पुलिस ने बच्चों के अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया तथा विद्यालय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सभी बच्चों का सविलियन माध्यमिक विद्यालय हसायन में विधिवत प्रवेश कराया।

इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेन, शिक्षण सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं भी वितरित की गईं। साथ ही बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया।
क्षेत्रीय नागरिकों एवं अभिभावकों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि यह कार्य केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना हसायन टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग की सुरक्षा, सहयोग एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा — “शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव होता है तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है।”

हाथरस पुलिस का यह प्रयास समाज में शिक्षा, विश्वास और संवेदनशीलता की नई अलख जगा रहा है तथा जरूरतमंद बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here