हाथरस:ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को मथुरा रोड स्थित बीएसएनएल हाथरस डिवीजन शाखा कार्यालय पर सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
धरने के दौरान पेंशनर्स ने केंद्र सरकार और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले करीब पांच माह से आईडीए (महंगाई राहत) में बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरना प्रदर्शन में मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच आईडीए न बढ़ने से पेंशनर्स के दैनिक खर्चों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द लंबित आईडीए बढ़ोतरी लागू करने की मांग की, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिल सके।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।









