डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा का किया निरीक्षण

0
13

 

हाथरस। गुरुवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा का जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने निरीक्षण किया। डीएम और एसपी ने सिकंदराराऊ रोड स्थित सेकसरिया इंटर कॉलेज व बागला इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह, सीओ सिटी हिमांशु माथुर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here