नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी के केंम्प कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई

0
3

 

हाथरस। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी के कैंप कार्यालय मुरसान गेट स्थित वसुंधरा कॉलोनी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती सादगीपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर श्वेता चौधरी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और सभासद उपस्थित रहे। श्वेता चौधरी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस देश के महान क्रांतिकारी थे, जिनका जीवन देशभक्ति और त्याग की मिसाल है। उन्होंने बताया कि नेताजी की जयंती को सरकार द्वारा पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” जैसा नारा आज भी देश के युवाओं को प्रेरणा देता है और हमें उनके विचारों पर चलकर देश को मजबूत बनाना चाहिए।

इस मौके पर हिमांशु कौशिक, रामजी लाल वर्मा, अशोक गोला, धीरज जैन, प्रियंशी वार्ष्णेय सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here