फांसी के फंदे पर लटका मिला 18 वर्षीय युवक,परिवार में मचा कोहराम

0
23

 

हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई में 18 वर्षीय युवक प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव पड़ोसी के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया है कि सुखबीर का बेटा प्रिंस पड़ोसी के मकान में सो रहा था। सुबह उसके साथ मौजूद युवक ने उसे फंदे पर लटका देखा और शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

मृतक प्रिंस हाईस्कूल की परीक्षा दे चुका था और मोटर मिस्त्री का काम करता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here