पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, कब्जे 1 मोटरसाइकिल,1अवैध तमंचा व चाकू किया बरामद

0
15

 

थाना मुरसान पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक केटीएम मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जिले में फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस ने कार्रवाई की।

दिनांक 16 मई 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जटोई रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास ईंट भट्टे के निकट दबिश देकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक अवैध चाकू तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here