गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

0
18

 

थाना हाथरस गेट पुलिस को गैर इरादतन हत्या के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, यह मामला 16 मार्च 2026 का है, जब रात करीब 10:30 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच वहां मौजूद वादी के बेटे पर आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना हाथरस गेट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना का सफल खुलासा किया और तीनों आरोपियों को मथुरा-बरेली हाईवे से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here