भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध दो आरोपियों को पुलिस ने कस्टडी डिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार व मोटरसाइकिल की बरामद

0
19

 

जनपद हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में सादाबाद पुलिस ने जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध दो अभियुक्तों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की है।

आपको बता दें कि 5 फरवरी 2026 को थाना सादाबाद क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित चन्द्रा फार्म हाउस के पास सेना के जवान अखिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मृतक की बहन डौली कुमारी की तहरीर पर थाना सादाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस अब तक इस मामले में 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
वहीं अभियुक्त यतेंद्र और आशीष शर्मा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।

न्यायालय के आदेश पर दोनों अभियुक्तों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 2 तमंचे 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
फिलहाल थाना सादाबाद पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here