युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

0
11

 

हाथरस। सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव नगला मसंद में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार एटा जनपद के थाना बागबाला क्षेत्र के गांव तालिमपुर खेरिया निवासी 22 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र राधेश्याम अपनी बहन पूजा पत्नी हरिओम के घर गांव नगला मसंद आया हुआ था। बताया गया कि शनिवार दोपहर वह बहन के घर पहुंचा था। देर शाम खाना खाने के बाद उसने टहलने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के निकट एक पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिकंद्राराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here