हाथरस में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हुई शुरू, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल 20 मई से बंद,21 से माध्यमिक के स्कूलों में भी अवकाश

0
29

 

हाथरस।भीषण गर्मी के मद्देनजर हाथरस जिले में सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित स्कूल 20 मई से बंद हो जाएंगे, जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 21 मई से अवकाश शुरू होगा।

बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। इस अवधि में छात्रों के लिए कोई कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित विद्यालयों में 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि माध्यमिक के सभी विद्यालयों में 21 मई से अवकाश रहेगा।

जिले के कई निजी स्कूलों ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए आठवीं कक्षा तक की ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी हैं। इनमें से कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प चुना है, जबकि अन्य ने सीधे अवकाश की घोषणा कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here