एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा औऱ एएसपी रामानंद कुशवाहा ने गुम हुए 102 मोबाइल फ़ोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे,मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों ने हाथरस पुलिस का किया धन्यवाद

0
19

हाथरस। सर्विलांस सेल एवं जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के तहत गुम हुए 102 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सुपुर्द किए गए। मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल पाएंगे। मोबाइल मिलने पर लोगों ने हाथरस पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि सर्विलांस सेल एवं पुलिस टीम लगातार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने या साइबर सेल में सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में मोबाइल स्वामी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here