जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक, जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

0
3

 

हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद हाथरस से होकर दो राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं—मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग तथा अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग—जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के प्रयासों से सिकंदराराऊ स्थित ट्रामा सेंटर में एक चिकित्सक सहित अन्य आवश्यक स्टाफ की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सिकंदराराऊ में शीघ्र ही ब्लड बैंक स्थापित किए जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि ब्लड बैंक स्थापना से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं उपकरणों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जा सके।

इस बैठक के बाद जनपदवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, विशेषकर सिकंदराराऊ क्षेत्र के लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here