- हाथरस।पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहपऊ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में की गई। मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर थाना सहपऊ पुलिस ने सैदरिया बम्बा पुलिया के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सहपऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।







