तोता ग्रुप आरबी इंडस्ट्रीज के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन, एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया उद्घाटन

0
13

हाथरस।तोता ग्रुप आरबी इंडस्ट्रीज द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया उद्घाटन
हाथरस जनपद में तोता ग्रुप आरबी इंडस्ट्रीज की ओर से कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा फीता काटकर किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में मेदांता हॉस्पिटल एवं आरएम हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम द्वारा कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।

उद्घाटन अवसर पर एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तोता ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक दायित्वों का निर्वहन अन्य औद्योगिक संस्थानों को भी करना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और इस जनकल्याणकारी पहल के लिए तोता ग्रुप का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, कोतवाली सदर प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव, क्राइम इंस्पेक्टर शमीम अहमद, सादाबाद गेट चौकी इंचार्ज हरेंद्र, लाला का नगला चौकी इंचार्ज अजय राज सहित कृष्ण गर्ग, अवध अग्रवाल, राघव अग्रवाल, निर्देश अग्रवाल, हर्ष मित्तल, प्रवीन खंडेलवाल, अमरीष अग्रवाल, कन्हैया लाल शर्मा, गोविंद शर्मा, सरजू तोमर, वितुल शर्मा, नंदिनी जैन, महेश चंद आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here