संदिग्ध परिस्थितियों बुजुर्ग महिला की हुई मौत, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

0
4

हाथरस जनपद के हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकतरा में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय मालती देवी पत्नी स्वर्गीय केंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मालती देवी गांव में अकेली रहती थीं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका था और उनकी कोई संतान भी नहीं थी। उनकी देखभाल जेठ का बेटा करता था, जो पास के गांव बेंहटा में रहता है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम मालती देवी अपने घर में चूल्हे पर दूध उबाल रही थीं। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में धावा बोल दिया और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश उनके कान और नाक में पहने हुए गहने लूट ले गए।
घटना के बाद घर का सामान भी बिखरा पड़ा मिला, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका और गहराती जा रही है। जब काफी देर तक महिला बाहर नहीं निकली तो आसपास के लोगों को शक हुआ। सूचना मिलने पर जेठ का बेटा मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है और लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या यह मामला लूट के इरादे से की गई हत्या साबित होता है या किसी अन्य साजिश का खुलासा होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here