हाथरस में बृहस्पतिवार सुबह हल्का छाया रहा। कई दिनों बाद दिखे कोहरे के कारण सुबह की सर्दी में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया। सुबह के समय लोगों को गलन भरी सर्दी महसूस हुई। कई स्थानों पर लोग अलाव पर हाथ सेकते देखे गए। कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी रही।
खराब मौसम का असर यातायात पर भी देखने को मिला हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है।इसी तरह हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस ट्रेन भी डेढ़ घंटे विलंब से पहुँची। रोडवेज बसों में भी यात्रियों की संख्या कम रही। सुबह के समय शहर के कुछ हिस्सों में सामान्य भीड़भाड़ दिखी







