हाथरस के सहपऊ कस्बे की मोहल्ला शुक्लयाना मैं बुधवार रात तेज बारिश और बादलों की गर्जना के दौरान कई घरों के विद्युत उपकरण हो गए। माना जा रहा है कि यह घटना से अधिक विद्युत प्रवाह या आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुई।
इस घटना में कई निवासियों को नुकसान हुआ है। पूर्व अध्यक्ष विपिन वशिष्ठ के घर 2 इनवर्टर और उनकी बैटरियां खराब हो गई। नत्थी लाल बघेल के घर का इनवर्टर बैटरी और एलईडी जल गए, जो की ब्रह्मदेव का इनवर्टर और बिजली के बल्ब हो गए। जरीन खान के घर भी कई विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं। मनोज बघेल के घर में विद्युत उपकरण रोकने के साथ-साथ उनके शौचालय की दीवार में दरार आ गई। शुरुआत में लोग बिजली विभाग को दोषी ठहरा रहे थे, लेकिन मनोज के शौचालय में दरार देखने के बाद में विश्वास हुआ कि यह हादसा रात को बिजली कड़कने के समय हुआ था।
विद्युत अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली चमकने पर ऐसी घटनाएं संभव है। उन्होंने उपभोक्ताओं को सलाह दी की आकाशीय बिजली चमकने पर अपने घरों के बल्ब,टीवी और अन्य विद्युत उपकरण बंद करने ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके







