हाथरस जनपद के सासनी नगर में आज उस समय उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, जब नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा अपने प्रथम आगमन पर सासनी पहुँचे। कोतवाली चौराहा स्थित गोपाल गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और गगनभेदी नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा को 51 किलो की फूलों की विशाल माला पहनाई गई, चांदी का मुकुट धारण कराया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संगठन में हर कार्यकर्ता के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा की जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण और अनुशासित बना रहा।







