SIR प्रक्रिया के अंतर्गत शहर में बनाए गए बुथों का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने निरीक्षण कर संबंधित को दिए निर्देश

0
6

 

हाथरस।SIR प्रक्रिया के अंतर्गत शहर में बनाए गए बूथों का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने निरीक्षण किया। डीएम ने बीएसए कार्यालय एवं डीआईओएस कार्यालय में स्थापित बूथों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर उपस्थित AERO द्वारा मतदाताओं से जुड़े मामलों की की जा रही सुनवाई की प्रक्रिया को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि SIR प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से छूट गए हैं, उन्हें जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस भेजकर निर्धारित बूथों पर बुलाया जा रहा है, जहाँ AERO द्वारा उनकी सुनवाई की जा रही है। डीएम अतुल वत्स ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here