सादाबाद।गांवमांगरु में नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते महिला सहित तीन को मारपीट कर किया गंभीर घायल अस्पताल में उपचार जारी।
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव मांगरु निवासी कुणाल नामक युवक सोमवार शाम 6 बजे करीब गांव में किसी काम से जा रहा था। आरोप है की रास्ते में घात लगाए नामजद बैठे हुए थे जिन्होंने युवक को पकड़ लिया और गाली गलौज करने लगे, जब उसने विरोध किया तो नामजदों ने लाठी डंडो और घातक हधियार से उसे मारना पीटना शुरू कर दिया, उसकी चीख पुकार सुनकर उसका एक साथी बचाने आया तो उन्होंने उसे भी गंभीर रूप से मारा पीटा शोरगुल सुन महिला आशा देवी पहुंची तो उसको भी मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर सभी नामजद धमकियां देते हुए भाग गए। पीड़ित के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई पुलिस के द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ सभी का गंभीर अवस्था में उपचार जारी है।







