सासनी, हाथरस से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पालतू पशुओं को सड़कों पर लावारिस छोड़ने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोतवाली सासनी क्षेत्र के ग्राम लुटासान में इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। गांव के जागरूक नागरिक अमित कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देकर ऐसे गैर-जिम्मेदार पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र में बताया गया है कि गांव के कुछ लोग गायों को पालते तो हैं, लेकिन जैसे ही वे दूध देना बंद कर देती हैं, उन्हें सड़कों पर बेसहारा छोड़ दिया जाता है। ये लावारिस पशु रात के समय किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। इसके अलावा, ये पशु अन्य पालतू जानवरों और राहगीरों के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्गों पर इन पशुओं के जमावड़े के कारण सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित पशुपालक झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं, जिससे गांव का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गौ माता के सम्मान की रक्षा करते हुए दोषी पशुपालकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था पर रोक लगाई जा







