हाथरस। संत रविदास जयंती के अवसर पर निस्वार्थ सेवा संस्था द्वारा जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निस्वार्थ सेवा संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि निस्वार्थ सेवा संस्था जनपद में लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करती आ रही है। संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के दौरान निस्वार्थ सेवा संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाया।







