सासनी में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा एक भव्य संगठनात्मत कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
3

 

आज सासनी में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा एक भव्य संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह कार्यक्रम प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह जी एवं विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा जनसेवा, राष्ट्रसेवा और धर्मरक्षा के कार्यों को गति देना रहा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल की कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा की गई। मोहित बजरंगी को विभाग अध्यक्ष मथुरा-हरिगढ़, योगेश कुमार सिंह (योगी) को जिलाध्यक्ष हाथरस तथा कन्हैया उपाध्याय को राष्ट्रीय गौ रक्षा परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं आशुतोष अग्रवाल को जिला महामंत्री, सत्यवीर सिंह को जिलामंत्री AHP, पवन शर्मा एवं रोशन सक्सेना को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। सासनी प्रखंड से विशाल उपाध्याय को प्रखंड अध्यक्ष तथा अभी पंडित को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

इसके साथ ही सुमित बाबू, आकाश कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक वशिष्ठ सहित कई कार्यकर्ताओं को प्रखंड मंत्री एवं उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। गौ रक्षा एवं हनुमान चालीसा से जुड़े दायित्वों में अरुण पंडित को गौ रक्षा प्रमुख, सागर चौधरी को सह गौ रक्षा प्रमुख, एदल सिंह को हनुमान चालीसा प्रमुख तथा प्रिंस चौधरी और रवेंद्र भाटी को सह गौ रक्षा प्रमुख बनाया गया। वहीं संचित उपाध्याय को सह हनुमान चालीसा प्रमुख नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में पी.के. शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय क्षात्र परिषद, अमरीश ग्राम अध्यक्ष सठिया, गणेश उपाध्याय प्रखंड अध्यक्ष AHP तथा सचिन पाठक प्रखंड महामंत्री AHP को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम उत्साह, एकता और राष्ट्रभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here