हाथरस सपा कार्यालय पर मनाई गई संत रविदास और नरहरी दास की जयंती

0
3

 

हाथरस में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास और संत नरहरी दास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों संतों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि संत रविदास और संत नरहरी दास ने सामाजिक भेदभाव, जातिवाद और असमानता के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने समाज को समता, भाईचारे और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया।

पिछड़े वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कुशवाहा ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी संतों की इसी विचारधारा को आगे बढ़ाएगी। पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और आपसी सौहार्द के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने संतों के आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। कार्यक्रम के अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने संतों के विचारों को अपने जीवन में उतारने और समाज को एकजुट रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, अजय सिकरवार, मुहर सिंह, शैलेंद्र कुमार सेंगर, सतेंद्र यादव, चिराग वाष्र्णेय, टेकपाल कुशवाहा, मुजीबुर्रहमान, अकील कुरैशी, राजेश कुमार, अरमान, इमरान, सहवाज खान, कालीचरण आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here