जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स के मार्गदर्शन, मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री सीमा मौर्या के नेतृत्व में वन स्टॉप सेंटर एवं संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वन स्टॉप सेंटर, हाथरस में किया गया।
इस कार्यक्रम में संविलयन विद्यालय, गढ़ी तमन्ना की छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा महिला सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी
वन स्टॉप सेंटर मैनेजर मनीषा भारद्वाज ने छात्राओं को सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, जैसी समेकित सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। यहाँ महिलाओं को शारीरिक, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक तथा आर्थिक हिंसा से सुरक्षा प्रदान की जाती है।
महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी

महिला कल्याण विभाग से डीएमसी श्रीमती मोनिका जी. दीक्षित ने छात्राओं को विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित पेंशन योजना, आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
विद्यालय की अध्यापिका अनीता ने छात्राओं को कार्यक्रम में दी गई जानकारियों के आधार पर समाज में अन्य पात्र व्यक्तियों को भी इन योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वन स्टॉप चौकी इंचार्ज सर्वेश राठौर, केस वर्कर नीलम पौरुष, रिंकी, तथा अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। छात्राओं को जागरूकता सामग्री के रूप में पेम्फ़लेट्स भी वितरित किए गए।
hathras news, hathras news live, hathras news today, hathras news update, hathras latest news,







