हाथरस के एम.एल.डी.वी. विद्यालय में बाल मेले का हुआ आयोजन….

0
29

हाथरस के श्याम कुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक शिवम जी एवं डीआरबी इंटर कॉलेज के राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मेले में बच्चों ने मोमोज, भेलपूरी, गोलगप्पे, पिज्जा, इडली-सांभर सहित विभिन्न व्यंजनों व खेल-कूद से जुड़े आकर्षक स्टॉल लगाकर अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के डायरेक्टर एवं प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता ने छात्रों की व्यापारिक प्रतिभा की प्रशंसा की और कहा कि आने वाले समय में ये बच्चे व्यापार जगत में नए आयाम स्थापित करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय एवं डीआरबी प्रधानाचार्य संजय मौर्य का विशेष सहयोग रहा।

#Hathrasnews #Hathras #Hathrastodaynews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here