विनायक इंटरनेशनल स्कूल की मान्यता हुई रद्द, अभिभावकों में मची खलबली

0
27

 

हाथरस के गणेश सिटी स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल की सीबीएसई संबद्धता समाप्त कर दी गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने तकनीकी खामियों और निर्धारित मानकों को पूरा न करने के कारण यह कार्रवाई की है। इस विद्यालय को पिछले साल ही सीबीएसई की मान्यता मिली थी।

स्कूल संचालकों ने इसकी स्थापना के बाद व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया था, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें प्रवेश लिया था। मान्यता रद्द होने के इस फैसले से विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों में खलबली मच गई है। विशेष रूप से कक्षा 9 में पंजीकृत छात्रों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि कुछ तकनीकी खामियों के कारण स्कूल की मान्यता रद्द की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कक्षा 9 में पंजीकृत सभी छात्रों को अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here