विहिप – बजरंग दल की जिला बैठक हुई सम्पन्न, हनुमान जन्मोत्सव व रामोत्सव की बनी रूपरेखा

0
7

हाथरस। शहर की लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विशेष रूप से आने वाले हनुमान जन्मोत्सव एवं रामोत्सव को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के दौरान जनपद हाथरस में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई नए दायित्वों की घोषणा भी की गई। इसी क्रम में सिकंदरा राव प्रखंड में नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रायसिंह यादव को एवं नगर मंत्री का दायित्व मोनू महेश्वरी को सौंपा गया। उनके दायित्व ग्रहण करने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव और रामोत्सव को पूरे जनपद में उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर जनपद हाथरस के सभी प्रखंडों के दायित्ववान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

बैठक का संचालन जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने किया और वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना विभाग संगठन मंत्री एवं हरिगढ़ विभाग उमाकांत जी एवं जिला संगठन मंत्री देवराज जी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here