हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के कल्याण नगर कालोनी में एक युवक अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली सदर क्षेत्र की कल्याण कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय अभिषेक पुत्र गिर्राज अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवक की मौत के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को वापस घर ले गए। युवक की अचानक मौत से परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।









