हाथरस में 10 फरवरी को चलेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान,8.71 लाख बच्चों को मिलेगी दवा

0
3

 

हाथरस में 10 फरवरी को चलेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, 8.71 लाख बच्चों को मिलेगी दवा

हाथरस। जनपद में बच्चों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने के लिए 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजॉल की दवा खिलाई जाएगी, जिसके लिए जनपद में कुल 8.71 लाख बच्चों का लक्ष्य रखा गया है।

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, मदरसों और ईंट-भट्ठों पर शिक्षकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में ही दवा खिलाई जाए और किसी भी स्थिति में दवा घर ले जाने के लिए न दी जाए। 10 फरवरी को छूट गए बच्चों के लिए 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को गति देना और उनकी याददाश्त व एकाग्रता में वृद्धि करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here