हाथरस में बीती रात हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया।इसके चलते शहर में सर्दी बढ़ गई औऱ जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को आवागमन में साफ परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर विद्युत लाइनों में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
सुबह शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।लोग ठंड से बचने के लिए अलाव पर तापते नज़र आए। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्द किया गया।
मौसम के इस बदलाव का असर यातायात पर भी पड़ा है। रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही,वहीं ट्रेने भी देरी से चल रही है। सिक्किम महानन्दा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया, जबकि टाटानगर एक्सप्रेस और नेताजी एक्सप्रेस एक एक घंटे की देरी से पहुँची







