अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति मारी टक्कर,सीएचसी सादाबाद से किया आगरा रैफर

0
3

 

हाथरस के सादाबाद के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर कुरसंडा मोड़ के आगे शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि घायल की पहचान नगला अपरवल निवासी विमल कुमार पुत्र तुलसीराम के रूप में हुई है। विमल सादाबाद से अपने गांव जा रहा था, तभी कुरसंडा मोड़ के आगे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विमल कुमार सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here