हाथरस के जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क में रविवार को हुआ हिंदू सम्मेलन का आयोजन

0
2

 

हाथरस के जननायक कर्पूरी ठाकुर पार्क में रविवार को एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की छवि पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसमें नगर संघचालक डॉ. पी.पी. सिंह, मुख्य वक्ता इंद्र जी और महंत कोमल गिरी जी उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता इंद्र जी ने हिंदू समाज से संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के सामने कई चुनौतियाँ हैं, जिनसे निपटने के लिए एकजुटता आवश्यक है।

नगर संघचालक डॉ. पी.पी. सिंह ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में नगर सह कार्यवाह अमित गौतम, नगर संपर्क प्रमुख वीरेंद्र माहौर, विश्व हिंदू परिषद के राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी और भाजपा सभासद अशोक गोला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इनमें विष्णु वाष्र्णेय, अखिलेश अग्रवाल, अमन वाष्र्णेय, बॉबी चौहान, सारस्वत एडवोकेट, कमल छतैया, पंकज, दीपक वर्मा और डोरी लाल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here