11 दिन से लापता व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

0
2

 

हाथरस।हसायन कस्बा के नगला विजन मार्ग पर रविवार सुबह करीब 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत के पास घास काट रहे लोगों ने भारी पानी भरे गड्ढे में एक सड़ा-गला शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही हसायन पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल गिरीश कुमार गौतम फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।

शव मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई। उधर, अंडोली गांव में जब अज्ञात शव मिलने की सूचना पहुंची तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए, वहां उन्होंने शव की शिनाख्त सोनपाल पुत्र बाबूलाल (उम्र करीब 55 वर्ष), निवासी अंडोली के रूप में की। बताया गया कि सोनपाल 22 जनवरी से लापता थे और पारिवारिक कलह के चलते घर से चले गए थे। उनके बेटे अवतार सिंह ने 24 जनवरी को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

परिजनों के अनुसार शव काफी ज्यादा गल चुका था, जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि सोनपाल शराब के आदी थे और संभव है नशे की हालत में रास्ते से गुजरते समय गड्ढे में गिर गए हों, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here