हाथरस के कोटा गांव में राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला कार्यालय पर रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के चार युवकों को सेना में भर्ती होने पर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय हनुमान दल के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सारस्वत ने बताया कि नगला अंता निवासी प्रशांत चौधरी पुत्र विजेंद्र, नगला अमरा निवासी विकास चौधरी पुत्र हरिश्चंद्र सिंह, सर कोरिया निवासी कुश चौधरी पुत्र गिर्राज सिंह और कोटा निवासी जितेंद्र चौधरी पुत्र विजेंद्र सिंह का सेना में चयन हुआ है।
इन चारों युवकों के चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला कार्यालय पर बुलाकर इन सभी का स्वागत किया गया। ब्रज प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सारस्वत ने उन्हें फूल मालाएं और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, चंद्रप्रकाश, छोटेलाल, डालचंद, अंकित, जितेंद्र, हरेंद्र, अन्नू, युवराज सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।









