हसायन पुलिस ने 1 अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
3

 

हाथरस।पुलिस अधीक्षक हाथरस  चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हसायन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में, थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 31 जनवरी 2026 को गोपालपुर रोड, कस्बा हसायन से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
थाना हसायन पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सतर्क है और अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here