चंदपा कोतवाली पुलिस ने जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को किया गिरफ्तार

0
4

हाथरस।पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ एवं सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चन्दपा पुलिस को सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में, थाना चन्दपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01 फरवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए चितावर जाने वाले कच्चे रास्ते से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1130 रुपये नगद तथा 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की गई है।
अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना चन्दपा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here