सरस्वती महाविद्यालय में आधुनिक पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन

0
18

सरस्वती महाविद्यालय परिसर में आज एक महत्वपूर्ण शैक्षिक उपलब्धि के रूप में नव-निर्मित एवं सुसज्जित आधुनिक पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कॉलेज सचिव राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें हवन एवं सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया।

नई लाइब्रेरी को विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसमें पाठ्य-पुस्तकों के साथ-साथ संदर्भ ग्रंथ, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री तथा सामान्य ज्ञान की अनेक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। विद्यार्थियों की सुविधा हेतु कई लाख रुपये की लागत से एक विशाल लाइब्रेरी हॉल का निर्माण किया गया है।
उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय पदाधिकारी अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष उमा शंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष मुकेश बंसल, उप मंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील, जितेंद्र अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here