मुरसान ब्लॉक क्षेत्र के गाँव सुखा में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

0
6

जनपद हाथरस के मुरसान ब्लॉक क्षेत्र के सुखा गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

गांव में पथवारी माता मंदिर तक जाने वाला लगभग 300 मीटर लंबा कच्चा परिक्रमा मार्ग कीचड़ से भरा हुआ है, जिससे मंदिर पर पूजा अर्चना करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में पोखर का गंदा पानी घरों में घुस जाता है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाता है। कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन बाधित रहता है और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

ग्रामीणों ने कई बार पोखर की साफ-सफाई, परिक्रमा मार्ग के निर्माण, पथवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा खराब पड़े सरकारी हैंडपंप को ठीक कराने की मांग ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

समस्या के समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण उग्र आंदोलन करते हुए जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन और पंचायत की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here