जिलाधिकारी सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक का हुआ आयोजन

0
4

 

आज डीएम सभागार, हाथरस में जिला टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जन्म से लेकर पाँच वर्ष तक के टीकाकरण से छूटे बच्चों को चिन्हित कर उनका शत-प्रतिशत प्रतिरक्षण सुनिश्चित करना, खसरा-रुबेला के मामलों की रोकथाम करना तथा एमआर (MR) टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाना रहा।
बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी हाथरस डॉ. बसंत अग्रवाल द्वारा की गई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक पात्र बच्चे तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाई जाएं। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ क्षेत्रवार माइक्रोप्लान बनाकर कार्य करने पर विशेष बल दिया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रॉय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एम.आई. आलम, डीपीएम बलवीर सिंह, डॉ. प्रीती रावत एसएमओ (WHO) सहित जनपद के समस्त ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here