वार्ड बॉय द्वारा घायल व्यक्ति के सिर में टांके लगाने का वीडियो हुआ वायरल,जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

0
4

 

हाथरस से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक घायल व्यक्ति के सिर में टांके लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गंभीर रूप से घायल मरीज को कोई प्रशिक्षित डॉक्टर नहीं, बल्कि एक वार्ड बॉय टांके लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो हाथरस जिले के मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) का है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अनट्रेंड व्यक्ति द्वारा इस तरह की चिकित्सकीय सहायता देना मरीज की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीएससी में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते वार्ड बॉय मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और दोषियों पर कब तक शिकंजा कसता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here